एक स्वयंसेवी संगठन के निमंत्रण पर मीरवाइज की 28 नवंबर को ईद के बाद चीन जाने की योजना है।
कृष्णा ने संसद भवन के बाहर पत्रकारों से कहा, "वह जहां कहीं भी जाना चाहते हैं, वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।"
इस्लामाबाद यात्रा के दौरान मीरवाइज पाकिस्तानी नेताओं के साथ अपनी मुलाकात में कश्मीर मुद्दे पर एक प्रस्ताव के बारे में चर्चा करेंगे। बीजिंग में वह एक व्याख्यान देंगे।
पाकिस्तान यात्रा के बारे में चर्चा करते हुए मीरवाइज ने आईएएनएस से कहा था, "हम पाकिस्तानी नेताओं से मिलेंगे। यह कश्मीर मसले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की हमारी कोशिश का हिस्सा है।"
उनके करीबी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वह जल्द ही चीन के वीजा के लिए आवेदन करेंगे। अगर उनकी यह यात्रा संभव होती है तो चीन का दौरा करने वाले एक पहले कश्मीरी अलगाववादी नेता होंगे।
राजनीतिक हलकों में इस प्रस्तावित यात्रा को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय पर होने जा रही है जब चीन द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को नत्थी किया गया वीजा जारी करने के मसले पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक मतभेद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*