clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

मधु कोड़ा से होगी पूछताछ

गुरूवार, नवंबर 19, 2009,8:47[IST]
Courtesy: BBCHindi.com
Madhu Koda
हज़ारों करोड़ रुपये के हवाला घोटाले और विदेशों में निवेश के मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को पूछताछ के लिए बुलवाया है. यह पूछताछ गुरुवार को होनी है लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा ने कहा है कि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है.&13;

बीबीसी के झारखंड संवाददाता सलमान रावी के अनुसार मधु कोड़ा इस समय चाईबासा में अपनी पत्नी के साथ हैं और वे अपनी नई पार्टी के लिए पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार में लगे हुए हैं. उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के ठिकानों पर छापे मारने के बाद कहा था कि उन्हें चार हज़ार करोड़ रुपयों के निवेश के सबूत मिले हैं जिसमें से कई निवेश तो विदेशों में किए गए हैं.

&13;

मधु कोड़ा इन आरोपों का खंडन करते हैं और इसे राजनीतिक षडयंत्र बताते हैं. इस मामले में मधु कोड़ा के कुछ सहयोगियों के ख़िलाफ़ भी मामला दर्ज किया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा और उनके दो सहयोगियों संजय चौधरी और विनोद सिन्हा से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम राँची में है.

&13;

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इन तीनों ही व्यक्तियों को पूछताछ के लिए प्रस्तुत होने के लिए कहा गया है. अधिकारियों का कहना है कि छापे के दौरान मधु कोड़ा और उनके सहयोगियों के ठिकानों से ज़ब्त कागज़ात के आधार पर यह पूछताछ की जाएगी.

&13;






BBC
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
द्वारा: विजय कुमार जोशी
पर: 21 Nov 2009 7:15 pm
समाचार अच्‍छा है

[ Post Comments ]
  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप