पटना। बिहार में सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भोजन के लिए अब प्रतिदिन 25 रुपये के बजाय 50 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार ने पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च करने का भी फैसला किया है।
राज्य के कार्मिक सचिव दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर शाम हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भोजन के लिए अब प्रतिदिन 50 रुपये दिए जाएंगे।
कुमार ने बताया कि इससे अस्पतालों में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए भी 17 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पुलिस को आधुनिकम हथियार तथा सुरक्षित और मजबूत वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के 17 जिलों में 7,721 बंद हैंडपंपों के स्थान पर नए हैंडपंप लगाने के लिए 31 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
और भी खबरे:
संबंधित ख़बरें