clear
clear
clear
clear
x

नीतीश ने शिवराज को खत लिखा

  शनिवार, नवंबर 7, 2009,11:22[IST]
Shivraj Singh Chauhan
Vote this article
Up  
Down  


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर उनके बिहार विरोधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है, "बिहार के लोग पूरे देश में अपनी प्रतिभा की बदौलत रोजगार प्राप्त करते हैं और यह देश के सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है।

मध्य प्रदेश के उद्योगों में उत्पादित माल की खपत यदि बिहार या अन्य राज्यों में नहीं हो तो क्या वहां के उद्योग प्रभावित नहीं होंगे"?
नीतीश ने कहा है कि यदि प्रत्येक राज्य अपनी सीमा में सिर्फ अपने प्रदेश के लोगों को रोजगार देगा तो इससे न सिर्फ संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन होगा बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी आघात लगेगा।

उन्होंने चौहान से मध्यप्रदेश में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने का अनुरोध भी किया।
उल्लेखनीय है कि चौहान ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश में बिहार के लोगों को काम नहीं देने की बात कही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]
द्वारा: pranav kumar
पर: 19 Nov 2009 11:20 pm
mai shiv raj singh ko kahna chata hun ki pahle apne state ke loag ko naukri de uske baad kisi ko naa dene ko kahe.........is hindustan me koi v naukri kar sakta hai jiske pass capibility hoga ........kisi ko roak nahi sakte hai, agar popular hone chate hai to koi achha kaam kigiye........apne state ke liye ya hindushtan ke liye............kisi ke upar tipanni dekar lokpriyta nahi milega..........

[ Post Comments ]

  अन्‍य खबरें
  बाइस्कोप