हैदराबाद। टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर गुरुवार को भले ही मैच जिताने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि वे विश्व चैंपियंस पर कभी भी भारी पड़ सकते हैं। स्थानीय राजीव गांधी स्टेडियम में सचिन ने अपनी धुआंधार पारी में 17000 रनों का आंकड़ा पार करते हुए 45वां एकदिवसीय शतक जड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एकदिवसीय मैच में वीरेंद्र सहवाग के साथ टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते हुए तेंदुलकर जल्द ही सात रन पूरे कर 17000 रनों का आंकड़ा छू लिया। यहां भी रनों की भूख समाप्त नहीं हुई थी।
सचिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 10 चौके और तीन छक्के लगाते हुए 81 गेंदों में अपना 45वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9वां शतक पूरा किया। उन्होंने अपना अर्द्धशतक 47 गेंदों में पूरा किया।
इसके बाद भी सचिन मैदान में डटे रहे और कुल 141 गेंदों में 19 चौके और चार छक्के की मदद से 175 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। हालांकि वो टीम इंडिया के जीत के करीब पहुंचते ही सचिन का विकेट गिर गया। यह उनके करियर का 435वां मैच था।
अबतक 180 छक्के जड़ चुके हैं सचिन तेंदुलकर ने 17,000 रनों तक के अपने शानदार सफर के दौरान कुल 45 शतक और 91 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1861 चौके और 180 छक्के निकले हैं। एकदिवसीय मैचों में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 नाबाद रहा है।
तेंदुलकर ने 18 दिसंबर, 1989 को गुजरांवाला में पाकिस्तान के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र 16 वर्ष के करीब थी। तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 12773 रन बनाए हैं और उनके नाम सर्वाधिक 42 शतक दर्ज हैं।
और भी खबरे:
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट
भारत
संबंधित ख़बरें