clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » खेल » विस्तार

कंगारू जीते, सीरीज 2-2 से बराबर

  मंगलवार, नवंबर 3, 2009,11:01[IST]

Mahendra Singh Dhoni
मोहाली। सात मैचों की एकदिवसीय सीरीज के चौथे मैच में आस्ट्रेलिया ने भारत को 24 रनों से शिकस्‍त देकर सीरीज में 2-2 से बराबरी हांसिल कर ली। शेन वॉटसन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। वाटसन ने 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ ही भारत के तीन विकेट झटके।

स्‍थानीय पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम 49.2 ओवर में 250 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम 46.4 ओवर में 226 रन बनाकर सिमट गई। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 40, हरभजन सिंह ने 31 और वीरेंद्र सहवाग ने 30 रन बनाए।

सस्‍ते में निपटने सहवाग

भारतीय टीम की शुरुआत काफी तेज रही, ले‍किन ताबड़तोड़ शुरुआत करने वाले वीरेंद्र सहवाग ज्‍यादा देर तक नहीं चले। सहवाग 19 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 30 रन बनाकर डगलस बोलिंगर की गेंद पर शेन वॉटसन के हाथों लपके गए। इसके बाद विराट कोहली (10) और फिर सचिन तेंदुलकर (40) का विकेट गिरा। सचिन ने 68 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाकर हारित्ज की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वहीं युवराज सिंह 21 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हो गए।

भारत का पांचवां विकेट 145 के कुल योग पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रूप में गिरा। धोनी ने 46 गेंदों में दो चौकों की मदद से 26 रन बनाए। सुरेश रैना 30 गेंदों में 17 रन बनाकर हारित्ज की गेंद पर बोल्ड हो गए। रवींद्र जडेजा 21 गेंदों में सात रन बनाकर रन आउट हो गए।

हरभजन सिंह ने 25 गेंदों में 31 रन बनाए। प्रवीण कुमार 16 और नेहरा सात रन बनाकर आउट हुए। इशांत शर्मा तीन रन बनाकर नाबाद रहे। आस्ट्रेलिया की ओर से शेन वाटसन और शेन वॉटसन और बोलिंगर ने तीन-तीन विकेट झटके। हारित्ज को दो विकेट मिले।

व्‍हाइट ने बनाए 62 रन

इससे पहले, आस्ट्रेलिया की ओर से व्हाइट ने सर्वाधिक 62 रनों का योगदान दिया। पोंटिंग ने 52, वॉटसन ने 49 और माइकल हसी ने 40 रन बनाए। शान मार्श (5), मोएसिस हेनरिक्स (6), मिशेन जानसन (8), ग्राहम मानोउ (7), पीटर सिडल (1) और बोलिंगर (0) ने निराश किया। नेथन हारित्ज नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। हरभजन सिंह और युवराज सिंह ने दो-दो विकेट लिए।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.


  अन्‍य खबरें
  बाइस्कोप