clear
clear
clear
clear
x

20 रुपये चुराने पर नंगा घुमाया

  मंगलवार, नवंबर 3, 2009,11:29[IST]

Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार देर शाम 20 रुपये चुराने के आरोप में एक 10 वर्षीय लड़के को स्थानीय लोगों ने बालक की पिटाई की और बाद में निर्वस्त्र कर गले में जंजीर डालकर बाजार भर में घसीटा।

सोमवार देर शाम एक दुकानदार ने सब्जी खरीदने आए पीड़ित लड़के पर 20 रुपये चोरी करने के आरोप लगा दिया, जिसके बाद अन्य दुकानदारों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

मामले के बारे में पूछे जाने पर शामली कोतवाली प्रभारी बृजपाल जाखड़ ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को इस संबंध में जानकारी मिली और अब घटना की जांच की जा रही है। जाखड़ ने कहा कि दोषी पाए जाने पर दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित बालक के परिजनों ने चार दुकानदारों के खिलाफ शिकायत की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.


  अन्‍य खबरें
  बाइस्कोप