अमृतसर। वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग कर रहा सिख संगठन 'दल खालसा' ने मंगलवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। इसके तहत संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेल पटरियों पर धरना दिया और अमृतसर रेलवे स्टेशन पर कई रेलगाड़ियां रोकीं।
'दल खालसा' के कार्यकताओं ने अमृतसर में शताब्दी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस और डिलक्स ट्रेन सहित विभिन्न ट्रेनों को यहां स्टेशन पर रोका। 'दल खालसा' के एकदिवसीय पंजाब बंद का सर्मथन खालसा एक्शन कमेटी (केएसी), दमदमी टकसाल, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीपीसी) और शिरोमणि पथिक काउंसिल ने किया है।
उल्लेखनीय है कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देश भर में सिख दंगे भड़क उठे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
और भी खबरे:
संबंधित ख़बरें