clear
clear
clear
clear
हिन्दी » समाचार » खेल » विस्तार
कंगारुओं पर दूसरी जीत, भारत 2-1 से आगे
Read  In English

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर बेहतरीन कप्‍तानी निभाते हुए युवराज सिंह के साथ मिलकर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने सात मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में युवराज सिंह ने शानदार पारी खेलते हुए आठ चौके और दो छक्‍के की मदद से 96 गेंदों पर 78 रन ठोके। उन्‍हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे छोर पर कप्‍तान धोनी ने 71 रन बनाते हुए उनका साथ दिया।

सचिन सहवाग फिर सस्‍ते में आउट

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर ऑस्‍ट्रेलिया ने 229 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस जीत में धोनी और युवराज की 148 रनों की साझेदारी अहम रही।

युवराज सिंह ने 78 रन ठोके। उन्‍हें हेनरिक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 95 गेंदों में छह चौके की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। वीरेंद्र सहवाग (11) और सचिन तेंदुलकर (32) के विकेट शुरुआत में ही गिर गए। उसके बाद गौतम गंभीर से उम्‍मीदें बंधी थीं, लेकिन वो भी 6 रन बनाकर हरित्ज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

बाद में युवराज और धोनी ने पारी संभाली और मैच का रुख अपनी ओर कर लिया। आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन, हेनरिक्स और हारित्ज को एक-एक विकेट मिले।

बड़ा स्‍कोर बनाने में नाकाम रहे कंगारू

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम का लक्ष्‍य 300 के पार स्‍कोर खड़ा करने का था। लेकिन वे नाकाम रहे। माइकल हसी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 82 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 59 और वाटसन ने 41 रन बनाए। कप्तान पोंटिंग ने इस मैच में वाटसन के साथ सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा खुद संभाला।

आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वाटसन के रूप में गिरा। उन्होंने 59 गेंदों में पांच चौके की मदद से 41 रन बनाए। उन्हें युवराज सिंह की गेंद पर धौनी ने स्टंप आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 72 रन था। इसके बाद रिकी पोंटिंग चार चौके की मदद से 59 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। पोंटिंग जब आउट हुए तो उस समय आस्ट्रेलिया का कुल योग 128 रन था।

इसके बाद ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज पारी के अंत तक संघर्ष करते रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। हरभजन सिंह, युवराज सिंह और रैना को एक-एक विकेट मिले।

User Comments
[ कमेंट लिखें ]
द्वारा: bhagirathtj
पर: 01 Nov 2009 12:17 pm
वैरी नीचे थे वेब site

द्वारा: dinesh
पर: 01 Nov 2009 12:08 pm
जय hind

[ Post Comments ]

 
 
 
 क्वालांपुर में किफायती होटल
 बैंकाक में सस्ते होटलों की जानकारी
ThatsHindi
ThatsHindi
 क्रिकेट की दुनिया की ताजा खबरें
 'ऑस्‍कर श्रेष्‍ठता का पैमाना नहीं'
 ग़ज़ब की दुनिया, ग़ज़ब की खबरें
ThatsHindi
Thatshindi
Thatshindi
 वीडियोः बॉलीवुड खबरें, मूवी ट्रेलर
 क्या लिख रहे हैं हिन्दी ब्लागर्स
 बुकमार्क करें अपने मनपसंद हिन्दी के लेख
 दैट्स हिन्दी न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें
 क्या आप लिखेंगे हमारी बेवसाइट के लिए?
Thatshindi
आपका मत

Thatshindi
Thatshindi