clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

तीनों राज्यों में मतदान संपन्नः कांग्रेस आगे

बुधवार, अक्तूबर 14, 2009,12:09[IST]
Polling
Vote this article
Up  
Down  


नई दिल्ली/मुंबई/चंडीगढ़। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मंगलवार को हरियाणा, महाराष्ट्र और अरूणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए रिकॉर्ड मतदान हुआ। महाराष्ट्र में 60, हरियाणा में 69, और अरूणाचल प्रदेश में 72 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम को आए एक्जिट पोल परिणाम में कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र में सबसे आगे बताया गया है, जबकि हरियाणा में उसकी जीत सुनिश्चित बताई गई है।

स्टार न्यूज-नीलसन एक्जिट पोल और आईबीएन-लोकमत एक्जिट पोल, दोनों ने 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में खंडित जनादेश की बात कही है। लेकिन कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गठबंधन को सबसे आगे बताया है। स्टार न्यूज ने कहा है कि कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 137 सीटों तक सिमट जाएगा, जबकि आईबीएन-लोकमत के अनुसार सत्ताधारी गठबंधन 135-145 सीटें हासिल करेगा। विधानसभा की 288 सीटों के बीच बहुमत के लिए 145 सीटें होना जरूरी है।

मनसे से गठबंधन नहीं

आईबीएन-लोकमत एक्जिट पोल में शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को 105-115 सीटें मिलने की बात कही गई है। स्टार न्यूज ने शिवसेना के लिए 62 और भाजपा के लिए 51 सीटें निर्धारित की है। त्रिशंकु विधानसभा की संभावना के बाद भी कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया है।

पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा, "राज ठाकरे के साथ न तो हमारा वर्तमान में कोई गठबंधन है न अतीत में कोई गठबंधन था और न भविष्य में ही कोई गठबंधन होगा।" विपक्ष में बिखराव के कारण हरियाणा में और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित बताई गई है।

स्टार न्यूज ने कहा है कि कांग्रेस 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में 57 सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि तीनों राज्यों के लगभग नौ करोड़ मतदाताओं में से 66 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत, हरियाणा में 69 प्रतिशत और अरूणाचल प्रदेश में 72 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दो गुटों में झड़प

&13;


User Comments
[ कमेंट लिखें ]
द्वारा: रविंदर baidwan
पर: 14 Oct 2009 11:11 am
kharab news

[ Post Comments ]
  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह