clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

राज ठाकरे से गठजोड़, कतई नहीं: पवार

मंगलवार, अक्तूबर 13, 2009,16:02[IST]
Vote this article
Up  
Down  


बारामती। महाराष्‍ट्र विधान सभा चुनाव के मतदान अभी पूरी तरह सम्‍पन्‍न भी नहीं हुए हैं, कि सीटों की गणित शुरू हो गई है। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को साफ कहा है कि चुनाव बाद राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना से किसी भी प्रकार के गठजोड़ का सवाल ही पैदा नहीं होता।

पिछले दिनों शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने एक बयान दिया था, कि चुनाव के बाद उनकी पार्टी मनसे से गठजोड़ कर सकती है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई थी, जिसे शरद पवार ने मंगलवार को शांत कर दिया।

यही है अंतिम निर्णय

पवार ने कहा कि अगर उन्‍हें सरकार बनाने का मौका मिला तो भी वे राज ठाकरे का हाथ नहीं थामेंगे। पवार ने अपना वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मनसे से गठजोड़ की कोई संभावना नहीं है। यह पार्टी का अंतिम निर्णय है।

पवार ने उम्‍मीद जताई कि इस चुनाव में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को बहुमत जरूर मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि पार्टी को अपने सकारात्‍मक कार्यों के फल की पूरी उम्‍मीद है।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह