नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम इंडिया को नये चेहरों की जरूरत है। टीम में व्यापक फेरबदल से ही उद्धार हो सकता है।
पढें- चैंपियंस ट्रॉफी की विस्तृत खबरें मीडिया से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि टीम के लिए नए चेहरे तलाशने का समय अब आ गया है। नए खिलाडि़यों को लेकर ऐसी टीम के गठन की जरूरत है, जो 2011 में होने वाले विश्व कप में मजबूत दावेदारी प्रस्तुत कर सके।
रवि शास्त्री ने कहा कि जो टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी उस पर हम कबतक भरोसा कर सकते हैं। पुराने घोड़ों के दम पर रेस नहीं जीती जा सकती। चयनकर्ताओं को समय रहते नई प्रतिभाओं को चांस देना चाहिए नहीं तो बहुत देर हो जाएगी।