clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » खेल » विस्तार

'पोंटिंग को कप्‍तानी की समझ नहीं'

गुरूवार, जुलाई 2, 2009,10:51[IST]
Ricky Ponting
Vote this article
Up  
Down  


मेलबर्न। पिछले कई मैचों से खराब फॉर्म से जूझ रहे ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्‍तान रिकी पोंटिंग को पूर्व तेज गेंदबाज जेफ थमसन ने नासमझ कप्‍तान करार दिया है। पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर थामसन का कहना है कि कप्तानी का ज्ञान नहीं होने के कारण पोंटिंग के अपने ही देश में बहुत कम प्रशंसक हैं।

थामसन मानते हैं कि आठ जुलाई से कार्डिफ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ शुरू हो रही एशेज श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड का पलड़ा इस लिहाज से भारी है क्योंकि उसके पास एंड्रयू स्ट्रास के रूप में एक समझदार कप्तान है।

हर ऑस्‍ट्रेलियाई की यही राय

थामसन ने कहा, "मैं 2004 में ही समझ रहा था कि पोंटिंग को कप्तानी की समझ नहीं है। मैंने सोचा था कि पांच साल में काफी कुछ बदल जाएगा लेकिन मैं गलत था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ मैं ही पोंटिंग के बारे में ऐसे विचार रखता हूं। हमारे देश का हर एक नागरिक उन्हें नासमझ कप्तान समझता है। वह एक महान खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तानी उनके बस में नहीं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह