clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

मस्जिद, स्‍कूल में धमाकों से दहला लाहौर

शुक्रवार, जून 12, 2009,16:40[IST]
Pakistan
Vote this article
Up  
Down  


इस्लामाबाद। अपनी दी हुई धमकी को अंजाम देते हुए तालिबानी आतंकवादियों ने एक बार फिर लाहौर और नोशेरा को धमाकों से दहला दिया। शुक्रवार को शहर में स्थित एक मस्जिद और एक स्‍कूल में पांच मिनट के अंतराल में आत्‍मघाती बम धमाके हुए, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्‍यादा लोग घायल हुए। शाम तक मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 13 हो गई।

पहला आत्‍मघाती बम धमाका पूर्वी पाकिस्तान के लाहौर में जामिया नाइमा मस्जिद में किया गया। धमाका इतना जबरदस्‍त था कि मस्जिद की दीवारें ढह गईं। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां करीब 10 लोग घायल हुए।

जुमे की नमाज़ के तुरंत बाद धमाका

ठीक पांच मिनट बाद नौशेरा के एक स्‍कूल में स्थित एक मस्जिद के आपूर्ति डिपो को निशान बनाकर विस्फोट किया गया। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 90 से ज्यादा घायल हो गए। लाहौर में धमाका उस समय हुआ जब लोग जुमे की नमाज के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।

पिछले दो सप्‍ताह में आतंकवादियों ने दूसरी बार जुमे के नमाज़ पढ़ने आये नमाजियों को निशाना बनाया गया। पिछले शुक्रवार को पेशावर की एक मजिस्‍जद में नमाज़ के ठीक बाद आत्‍मघाती हमला हुआ था जिसमें करीब एक दर्जन लोग मारे गये थे।

&13;


User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह