clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

मेरी हत्या करवा सकता है विपक्ष: माया

मंगलवार, अप्रैल 21, 2009,16:18[IST]
Vote this article
Up  
Down  


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती ने विपक्षी दलों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में चुनावी दौरों के दौरान उनकी हत्या करवाई जा सकती है।

लखनऊ में मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने कहा कि जिस तरह से बसपा की लोकप्रियता बढ़ रही है उससे विरोधियों को यह पता चल गया है कि मेरा प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। विरोधी दलों को दलित प्रधानमंत्री नामंजूर है। वह नहीं चाहते कि कोई दलित की बेटी प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठ पाये। इसलिए वह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

कांग्रेस, सपा पर इशारा

बसपा प्रमुख ने बिना किसी दल का नाम लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी चुनाव के दौरान मेरी हत्या करवा सकते हैं।

मायावती ने जौनपुर में इंडियन जस्टिस पार्टी (इंजपा) के उम्मीदवार बहादुर सोनकर की कथित तौर पर हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि सोनकर के परिजनों ने बसपा उम्मीदवार धनंजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह निराधार है।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह