मुंबई, 10 जनवरी: भारतीय क्रिकेट टीम के मस्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अब अपने खेल में काफी परिवर्तन किये हैं। बांद्रा में एक सम्मान समरोह के दौरान तेंदुलकर ने कहा कि, 'मैंने अपनी बैटिंग तकनीक में परिवर्तन किया है।'
टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सुझाव दिया है कि जब-जब भारत के किसी भी मैदान पर टेस्ट मैच खेला जाए, तो स्थानीय स्कूलों के बच्चों को मैच देखने के लिए फ्री इंट्री देनी चाहिये। इससे दस साल से नीचे के बच्चों में क्रिकेट के लिए उत्साह बढ़ेगा और उनमें से कई 'क्रिकेट लवर्स' निकल कर आयेंगे।
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस समारोह में सचिन ने कहा कि 12 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टेस्ट मैच आयोजित करने चाहिये।
सचिन ने अपने बचपन के कुछ पलों को याद करते हुए बताया कि जब वो दस साल के थे तब वांखेड स्टेडियम में उन्होंने वेस्ट इंडीज का एक मैच देखा था। उस मैच में माइकल होल्डिंग का बॉलिंग ऐक्शन आज भी याद है।