clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटाया गया

मंगलवार, अक्तूबर 7, 2008,11:50[IST]

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अलगाववादियों की प्रस्तावित रैली को नाकाम करने के लिए कश्मीर घाटी के सभी दस जिलों में लगा कर्फ्यू मंगलवार सुबह हटा लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे लगाए गए इस कर्फ्यू को हटाने का फैसला सोमवार के शांतिपूर्वक गुजर जाने के बाद देर रात एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक में लिया गया।

अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस की सोमवार को शहर के लाल चौक क्षेत्र में धरने की योजना थी लेकिन सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती और शहर के सभी प्रवेश मार्गो को सील कर इसे नाकाम कर दिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सोमवार को पूरी घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इसलिए प्रशासन ने कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप