clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

मछुआरों के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान

गुरूवार, मई 1, 2008,0:50[IST]

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मत्स्य कामगार फोरम (एनएफएफ) ने मजदूर दिवस यानी एक मई से देशव्यापी अभियान चलाएगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को देश की 7,500 किलोमीटर लंबी तटीय संपदा को निजी क्षेत्र के हवाले करने के मामले में किए गए अब तक के सबसे बड़े घोटाले के बारे में बताना है।

फोरम के अनुसार सरकार के इस कदम से तटीय क्षेत्र में रहने वाले लाखों मछुआरों के सामने रोजगार आवास और जीवनयापन की समस्या पैदा हो गई है।

इस अभियान की शुरुआत देश के सबसे लंबी तटीय सीमा-क्षेत्र वाले राज्य गुजरात से की जाएगी। दो महीनों तक चलनेवाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान का अंत 27 जून 2008 को कोलकाता में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप