clear
clear
clear
clear
हिन्दी » समाचार » विदेश » विस्तार
चेरी ब्लेयर चाहती हैं शेख हसीना की रिहाई
शुक्रवार, अप्रैल 25, 2008,19:50 [IST]
What is this?

ढाका, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने बांग्लादेश की सरकार से गुरुवार को अपील की कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को रिहा करे ताकि वह विदेश जाकर अपना इलाज करा सकें।

ब्लेयर ने बांग्लादेश की सेना समर्थित सरकार से अनुरोध किया है कि वह "म्यांमार के रास्ते पर न चले।"

उल्लेखनीय है कि शेख हसीना के समर्थकों ने ब्लेयर को उनके सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है।

इससे पूर्व ब्लेयर शेख हसीना के मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में भी मौजूद रहीं। इस सुनवाई के दौरान ही हसीना की हालत बिगड़ गई थी।

समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार ब्लेयर को हसीना से गुरुवार को मिलने के लिए 23 मिनट का समय मिला था।

मुलाकात के बाद ब्लेयर ने कहा, "उनकी हालत ठीक नहीं है। वह कैद में शारीरिक और मानसिक तौर पर बीमार हैं।"

ब्लेयर ने बुधवार को विदेश मामलों के सलाहकार इफ्तिखार अहमद चौधरी से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई कि हसीना को इलाज के लिए विदेश जाने दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

 
 
 
 क्वालांपुर में किफायती होटल
 बैंकाक में सस्ते होटलों की जानकारी
ThatsHindi
ThatsHindi
 क्रिकेट की दुनिया की ताजा खबरें
 'ऑस्‍कर श्रेष्‍ठता का पैमाना नहीं'
 ग़ज़ब की दुनिया, ग़ज़ब की खबरें
ThatsHindi
Thatshindi
Thatshindi
 वीडियोः बॉलीवुड खबरें, मूवी ट्रेलर
 क्या लिख रहे हैं हिन्दी ब्लागर्स
 बुकमार्क करें अपने मनपसंद हिन्दी के लेख
 दैट्स हिन्दी न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें
 क्या आप लिखेंगे हमारी बेवसाइट के लिए?
Thatshindi
आपका मत

Thatshindi
Thatshindi