clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

उमा को भाजश से हटाने का तैयारी

गुरूवार, अप्रैल 3, 2008,11:54[IST]
Uma Bharti
Vote this article
Up  
Down  


नई दिल्ली, 3 अप्रैलः मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनशक्ति (भाजश) की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा भारती को अब उनकी ही पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने की तैयारी चल रही है। उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री प्रहलाद पटेल को नया अध्यक्ष बनाये जाने की तैयारी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजश से निकाले गये पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रहलाद पटेल की अगुवाई में दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में एक बैठक हुई। बैठक में छह राज्यों के पूर्व व मौजूदा प्रदेश अध्यक्षों समेत कुछ पदाधिकारियों ने उमा भारती को भाजश का अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया। इन नेताओं ने प्रहलाद पटेल को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है।

प्रहलाद पटेल ने बताया कि उमा भारती अपने समर्थकों के साथ भाजश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय कराने की तैयारियां कर रही थी। उनकी इन गतिविधियों के मद्देनजर और भाजश को बचाने के लिए पार्टी नेताओं ने मुझे अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।

भाजश की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष उमेश माथुर ने आईएएनएस को बताया कि आज की बैठक में छह राज्यों के मौजूदा व पूर्व अध्यक्षों ने लिखित तौर पर अपना सहमति पत्र दिया और उमा भारती को अपना नेता मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रहलाद पटेल को पार्टी का नया नेता चुना गया है।

माथुर ने बताया, "उमा भारती यदि हमारे इस फैसले को नहीं मानती है तो हम चुनाव आयोग में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके निर्णय को चुनौती देंगे।" उनके मुताबिक गत 18 दिसम्बर को दिल्ली बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर उमा की ताजपोशी के लिए हुए चुनाव में भी 13 राज्यों में से 10 राज्यों के पार्टी अध्यक्षों ने उमा का विरोध किया था। लेकिन गुजरात चुनावों के मद्देनजर उस समय मामले को शांत कर दिया गया।


User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप