clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

भारत 8 प्रश की दर से विकास करेगा: एडीबी

गुरूवार, अप्रैल 3, 2008,14:47[IST]
ADB
Vote this article
Up  
Down  


मनीला 3 अप्रैल: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में तमाम उठापटक के बावजूद एशिया के विकासशील देश इस वर्ष 7.6 फीसदी की विकास दर हासिल करेंगे।

एडीबी ने एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2008 (एडीओ) में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2009 के दौरान एशियाई देश 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल करेंगे।

एडीबी के वरिष्ठ अर्थशास्त्री इफजाल अली ने कहा, " वैश्विक मंदी से एशिया नहीं बच सकेगा। "

एडीबी ने इस वर्ष एशिया की प्रमुख आर्थिक शक्ति चीन द्वारा 10 फीसदी और भारत द्वारा 8 फीसदी की विकास दर हासिल करने की संभावना जताई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले समय में सर्वाधिक मंहगाई की मार भी मध्य एशिया में देखने को मिलेगी।

एडीबी ने मुद्रा स्फीति की बढ़ती दर को कम करने के लिए भी नीति-निर्माताओं को ध्यान देने के लिए कहा है।

एडीबी का मानना है कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान की आर्थिक मंदी से चीन को काफी नुकसान होगा।

समाचार एजेंसी जिनहुआ ने एडीबी के हवाले से बताया कि बीते कुछ वर्षो की तुलना में इस वर्ष मध्य एशिया के राष्ट्र संभवत: 7.5 फीसदी की विकास दर हासिल करेंगे।


User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप