clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » सिनेमा » हॉलीवुड » विस्तार

सामंथा से क्यों अलग हुईं लोहान

मंगलवार, फरवरी 9, 2010,14:00[IST]
Vote this article
Up  
Down  


हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान की एक समय महिला मित्र रही सामंथा रॉनसन से अब उनका आधिकारिक रूप से अलगाव हो चुका है। हालांकि अब भी दोनों संपर्क में रहता हैं और कभी-कभी मिलती भी हैं। दोनों के अलग होने की कोई खास वजह उन्होने मीडिया के सामने नहीं रखी थी। लेकिन अब धीरे-धीरे दोनों के अलग होने की वजह खुल कर सामने आ रही है।

हाल ही में लिंडसे सामंथा से सार्वजनिक स्थान पर भिड़ गयीं। जिससे उन दोनों के बीच की कड़वाहट सब के सामने उजागर हो गयी। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक सामंथा के साथ लिंडसे के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। वेबसाइट ने लिंडसे की एक मित्र के हवाले से खबर दी है कि उन दोनों के बीच का रिश्ता बहुत हिंसक हो गया था।

अभिनेत्री के मित्र ने बताया कि एक बार उन्होंने लिंडसे के सिर पर बड़ी चोट देखी और लिंडसे से इस बारे में पूछा तो लिंडसे ने उन्हें बताया कि सामंथा ने उन्हें पीटा था। अभिनेत्री ने अपने मित्र को यह भी बताया कि एक बार सामंथा ने उन्हें घूंसे भी मारे थे।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट

    अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह