clear
clear
clear
clear
x
हिन्दी » समाचार » विस्तार

लियोना को घर लौटने की जल्‍दी

मंगलवार, अक्तूबर 21, 2008,14:37[IST]
Leona Lewis
Vote this article
Up  
Down  


ब्रिटेन की उभरती हुई पॉप गायिका लियोना लेविस जल्द से जल्द अपने घर लौटना चाहती हैं जिससे कि वे अपना पसंदीदा टेलीविजन शो 'ईस्टएंडर्स' देख सकें।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लेविस ने हाल ही में लास वेगास में पॉप स्टार जस्टिन टिंबरलेक की मेजबानी में आयोजित एक सहायतार्थ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

इस कार्यक्रम में लेविस ने सबसे अधिक वाहवाही बटोरी थी। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए लेविस ने कहा, "मेरे लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना खास अनुभव रहा क्योकि टिंबरलेक ने एक नेक कार्य के लिए इसका आयोजन किया था।

मुझे यहां आकर अच्छा लगा लेकिन अब मैं जल्द से जल्द घर लौटना चाहती हूं क्योंकि मैं अपने लिए खाना बनाने के साथ-साथ अपना मनपसंद टेलीविजन शो 'ईस्टएंडर्स' देखना चाहती हूं।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में नाम कमाने वाली कुछ चुनिंदा ब्रिटिश महिला कलाकारों में एक लेविस रियलिटी शो 'एक्स-फैक्टर' की विजेता रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


User Comments
[ कमेंट लिखें ]


इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट

  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह
  बाइस्कोप