clear
clear
clear
clear
x

नेपाली राजनीति में मनीषा के कदम

  मंगलवार, नवंबर 3, 2009,12:15[IST]

अभिनेत्री मनीषा कोईराला नेपाली राजनीति से जुड़ने वाली है। उनका परिवार नेपाली कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। उनके दादा बीपी कोईराला और पिता के चाचा जीपी कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके है।

यह अभी तय नहीं हुआ है कि वे चुनाव लड़ेगी या नहीं लेकिन इतना जरूर तय है कि वे राजनीति से जुड़ने जा रहीं है। खुद मनीषा के शब्‍दों में,"हां मैं राजनीति से जुड़ने वाली हूं लेकिन अभी कुछ फिल्‍मों की शूटिंग पूरी करनी है इसलिए अभी तीन चार महीने तक उसी पर पूरा ध्‍यान रहेगा।"

मनीषा का परिवार नेपाल में है। हालांकि उन्‍होने मुम्‍बई में भी फ्लैट खरीदा हुआ है। मनीषा के भाई सिद्धार्थ कोईराला ने फिल्‍म अनवर से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए है।

मनीषा का फिल्‍मी करियर खत्‍म हो गया है तो अब राजनीति की पारी खेलने की ओर अग्रसर है। अब देखना है कि राजनीति में उनकी पारी फिल्‍मी पारी जितनी सफल हो पाती है या नहीं।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]


Be the first to comment this article.


    अन्‍य खबरें
    बाइस्कोप