निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा ने अपनी आगामी फिल्म 'राजनीति' के लिए रंगमंच के 5,000 कलाकारों को अपनी फिल्म के लिए लिया है। इन कलाकारों को फिल्म में राजनीतिक रैली के दृश्यों में हिस्सा लेंने के लिए लिया गया है। यही नही प्रकाश ने इन सबको एक साथ प्रशिक्षण भी दिया।
झा ने इस बारे में कहा, "फिल्म की शूटिंग के कारण भोपाल रैलियों का शहर बन गया है। हम यहां नाना पाटेकर, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों के साथ रैलियों की शूटिंग कर रहे हैं।"
झा ने कहा कि थियेटर की दुनिया से हमने 5,000 कलाकारों को चुना और उन्हें प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी कलाकार रैलियों में दर्शक की भूमिका निभाएंगे।
झा ने कहा कि सभी 5,000 कलाकार नुक्कड़ रंगमंच से जुड़े हैं। इन सभी को जबलपुर, सतना, इंदौरा, उज्जैन, ग्वालियर और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से चुना गया।&13;