फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना है कि वे हमेशा से अभिनेता रितिक रोशन के साथ काम करना चाहते रहे है। अब उनकी इच्छा पूरी होने जा रही है।
अपनी आगामी फिल्म में भंसाली रितिक के साथ ऐश्वर्य को लेंगे। उन्होंने कहा कि वे और रितिक काफी पहले से एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे। वे रितिक के अभिनय से मैं काफी प्रभावित है और उनके साथ काम करने के लिए सही अवसर की तलाश में था।"
भंसाली की आगामी फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी। इससे पहले रितिक और ऐश्वर्या की जोड़ी 'धूम-2' और 'जोधा अकबर' में नजर आई थी।
भंसाली ने कहा कि 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' के बाद ऐश्वर्या भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्मों के लिए ऐश्वर्या खास हैं। मेरी नई फिल्म में उनका किरदार महत्पवूर्ण है। जब उन्होंने प्रस्तावित फिल्म की पटकथा पढ़ी तो वे अभिनय के लिए तुरंत तैयार हो गई।"