मीन ( 20 फरवरी से 20 मार्च तक) मीन का पानी चिहृन परिवर्तनशील है। इस राशि के लोग काफी समर्पित, करुणामय, कल्पनाशील, स्वीकृति और अनुकूलनशील होते है। इस वर्ष आपके व्यक्तित्व में काफी परिवर्तन आएगा। एक साथ कई काम करने की क्षमता जारी रहेंगी। आप कई मानवतावादी कार्यो से जुड़े रहेंगे। आपके अंदर जीवन के प्रति काफी उत्साह व साहस है। आपके अंदर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता है।
आप लोगों के साथ सहानुभूति पूर्वक पेश आते है। जिससे लोग आपको काफी पसंद करेंगे। वर्ष के दौरान आप कभी अपने उदृदेश्य को लेकर असमंजस महसूस कर सकते है। आप एक साथ कई कार्यो से जुड़ सकते है। हमेशा लोगों की सहायता के लिए तैयार रहेंगे।
करियर और वित्त के लिहाज से जनवरी और फरवरी महीना आपके अनुकूल रहेगा। मार्च और अप्रैल के दौरान लोगो की अनदेखी के कारण कुछ समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। आपके दैनिक कार्यो में भी कुछ व्यवधान आने की संभावना हे। आधारहीन आक्षेपों का सामना करना पड़ सकता है।
इस दौरान आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। वर्ष की शुरूआत काफी अच्छी रहेगी। सामाजिक रूप से काफी यश प्राप्त होगा। वित्तिय मामलों में अच्छा सुधार होगा। आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे आपके करियर और व्यक्तित्व विकास में काफी लाभ होगा।
मई महीने में कई सकारात्मक पकरवर्तन होने के आसार है। आपके अंदर आशावादी दृष्टिकोण व उत्साह का संचार होगा। लोगो के साथ अपके संबंध काफी मधुर रहेंगे।
सितम्बर से लेकर अगले दो महीनों तक करियर में किसी प्रकार की बाधा आ सकती है। आपके निर्णय व अनुमान गलत साबित हो सकते है। आपके निर्णयों से संस्था को काफी हानि उठानी पड़ सकती है। आपके शत्रु आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते है। सहयोगी व मातहतों के साथ मतभेद हो सकते है जिससे आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
यद्यपि दिसम्बर के दौरान आपकी प्रोन्नति हो सकती है। वर्ष भर किसी भी प्रकार के स्वास्थय संबंधी परेशानियों के कोई आसार नही है।
आपका शुभ रंग बैगनी है।