clear
clear
clear
clear
x

2010 का वार्षिक राशिफल

गुरूवार, दिसंबर 31, 2009,12:43[IST]
Zodiac Signs
Vote this article
Up  
Down  


वर्ष 2010 आपके लिए कैसा होगा? यह प्रश्‍न आपके मन में जरूर घूम रहा होगा। आईये जानते हैं कि ज्‍योतिष आपकी राशि के बारे में क्‍या कहते हैं। यहां हम आपको सभी 12 राशियों का वर्षफल प्रस्‍तुत कर रहे हैं। आपके ग्रह इस साल किस दिशा में घूमेंगे या फिर जीवन में किस प्रकार के परिवर्तन आने की संभावना है। इसे पढ़ने के लिए अपनी राशि पर क्लिक करें और विस्‍तृत भविष्‍यफल प्राप्‍त करें।

मेष: व्‍यवसायिक दृष्टि से लाभकारी
2010 व्‍यवसायिक दृष्टि से काफी अच्‍छा व लाभपूर्ण होगा। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती हैं, लिहाजा आपको अपने जीवन-साथी का सहयोग करना होगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेना आपके लिए अच्‍छा साबित होगा।

वृष:उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा साल
इस साल की शुरुआत और अंत काफी अच्‍छा रहेगा। हां साल के मध्‍य में परेशानियां आ सकती हैं। इन परेशानियों को कम करने के लिए गरीबों को दान करें। छात्रों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

मिथुन: तनाव से भरा रहेगा 2010
मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष 2010 काफी तनाव भरा रह सकता है। साल की शुरुआत भाग-दौड़ भरी जिंदगी के साथ होगी। छात्रों का पढ़ाई से मन विचलित हो सकता है। हां साल की शुरुआत में आय के साधन जरूर बढ़ेंगे।

कर्क: पराक्रम बढ़ाएगा वर्ष 2010
वर्ष 2010 कर्क राशि वालों के लिए पराक्रम लेकर आएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी और पारिवारिक सुख बढ़ेगा। साल की शुरुआत में व्‍यवसाय में प्रतिद्वंद्वी बढ़ेंगे, लेकिन कड़ी मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी।

सिंह: काफी सकारात्‍मक रहेगा वर्ष 2010
यह साल आपके लिए काफी सकारात्‍मक होगी। ऐसे में नए कार्य आरंभ करना लाभकारी सिद्ध होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा, लेकिन मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी। साल की शुरुआत में बचत कम होगी, जिस वजह से अगले दो।

कन्‍या: संघर्षपूर्ण होगा वर्ष 2010
कन्‍या राशि वाले लोगों के लिए साल की शुरुआत अच्‍छी तो रहेगी, लेकिन पारिवारिक तनाव से उलझनें बढ़ सकती हैं। आपको परिवार के सदस्‍यों से तालमेल बनाए रखने की जरूरत है अन्‍यथा रिश्‍तों में दरारें आ सकती हैं।

तुला: हर क्षेत्र में लाभ देगा 2010
तुला राशि में शनि की साढ़े-साती जरूर चल रही है, लेकिन यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बल्कि यह साल आपके लिए काफी सतर्क रहने की जरूरत है। मार्च तक समय काफी अच्‍छा है।

वृश्चिक: बिगड़े काम बनाएगा 2010
वृश्चिक रा‍शि वालों के लिए वर्ष 2010 काफी खास रहेगा। इस साल उनके बिगड़े काम बनेंगे। यही नहीं जिनसे संबंध खराब हो गए हैं, उनमें भी मधुरता आएगी। दांपत्‍य जीवन भी काफी सुखमय रहेगा।

धनु: नई जिम्‍मेदारियां लाएगा 2010
धनु राशि वालों को साल की शुरुआत में लाभ होने की संभावना है। शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। आप अपने मित्रों की सहायता करेगे। इस दौरान मित्रों से वैचारिक मतभेद की भी संभावना है।

मकर: 2010 में जरा सावधान रहें
कार्यक्षेत्र के साथ-साथ निजी संबंधों में सफलता का माहौल बनेगा। सावधान रहकर काम के प्रति पूरा समर्पण रखें। जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इस माह में परिवार के स्वास्थ्य पर व्यय की संभावना है।

कुंभ: आर्थिक लाभ देगा 2010
साल के शुरुआती तीन महीने आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इस समय आप जीवन में अनेक उपलब्धियां हासिल करेंगे। आपको लाभ प्राप्ति के शुभ अवसर मिलेंगे। इस दौरान आप अपने कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे।

मीन: सफलताएं लाएगा 2010
मीन राशि वालों के लिए साल के पहले तीन महीनें सफलता लेकर आएंगे। जनवरी में सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। कुछ आर्थिक कारणों से योजनाओं में अड़चनें भी आ सकती हैं लेकिन मेहनत से आप अपना काम पूरा कर पाएंगे।



User Comments
[ कमेंट लिखें ]
द्वारा: Arvind kumar shukkla
पर: 24 Feb 2010 9:46 pm
hmare jiwan ki bare batiye jee

द्वारा: २०१० केसा रेगा
पर: 10 Feb 2010 2:28 pm
2010 kesa rega

[ Post Comments ]
  अन्‍य खबरें
Live Chat with a Doctor
डॉक्‍टर से लें ऑनलाइन सलाह