16 से 23 नवंबर 2009
[वैदिक ज्योतिष के अनुसार] 1.
मेष: इस सप्ताह निवेश के माध्यम से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। आपके किसी पुराने इनवेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। छात्रों को करियर संबंधी मामलों पर सफल लोगों से सीख और सलाह लेनी चाहिए। प्यार आपके जीवन में दबे पांव आएगा और आपकी दुनिया बदल देगा। दोस्टों के साथ कुछ अच्छा समय बीतेगा जिससे आपकी दिमागी परेशानी भी दूर होगी। किसी भी तरह की बहस या टकराव से बचें इससे घर का माहौल बिगड़ सकता है।
2.
वृषभ: अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें और काम पर ध्यान दें। ऑफिस और घर के बीच तालमेल बनाएं वरना घर का माहौल बिगड़ सकता है। आप जिसे लंबे समय से जानते हैं ऐसा कोई आपके सामने प्रेम का प्रस्ताव रख सकता है। जिससे आपके जीन में आश्चर्यजनक बदलाव आएंगे। आपके बच्चे आपके उदार व्यवहार का गलत फायदा उठा सकते हैं, व्यवहार में सख्ती लाना जरुरी है। स्वास्थ्य पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है, इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें।
3.
मिथुन: इस सप्ताह आप सामाजिक समूहों में अधिक सक्रिय रहेंगे। जिससे आपके आसपास का माहौल अधिक जीवंत रहेगा आपकी बुद्धि और इंटेलिजेंस के कारण कुछ नए दोस्त बनेंगे। नए उद्योंगों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन इससे तुरंत लाभ नहीं मिलेगा। सप्ताह के आखिर में किसी आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चे आपसे सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
4.
कर्कः इस सप्ताह कुछ चीजें आपकी इच्छा के अनुरुप नहीं होंगी लेकिन इससे विचलित होने की जरुरत नहीं है, सही समय पर सब ठीक हो जाएगा। आपका किसी संबंधी से मन मुटाव हो सकता है। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है जिससे संबंधों में दरार आ सकती है। मध्य सप्ताह खिलाड़ियों, रंगमंच नवोदित कलाकारों और लेखकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा, अपनों से प्रेम और सहयोग मिलेगा। महिलाओं को उनके पति कुछ उपाहार दे सकते हैं।
5.
सिंह: इस सप्ताह पिछले निवेश से धन लाभ की संभावना है। लंबे समय से लंबित पड़े धन संबंधी मामले सुलझ सकते हैं। आध्यात्मिक लाभ के लिए यात्रा का योग है। सप्ताहांत में बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बच्चों के समर्थन से घर में खुशियां आएंगी।
6.
कन्या: निवेश करने के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है। किसी की आर्थिक सहायता करने से पहले अपनी स्थिति ठीक तरह से जान लें वरना आपको इससे परेशानी हो सकती है। अत्याधिक भावुकता से हताशा होगी और आप अपने काम में मन नहीं लगा पाएंगे। आपके साथी के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। सहकर्मियों के कुछ निराशाजनक शब्द आपको हताश कर सकते हैं. काम से कुछ दिनों का ब्रेक अच्छा होगा.
7.
तुला: इस हफ्ते, अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका कोई बहुत नजदीकी आप पर नजर रख रहा है इसलिए अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें और अधिक जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करें। आपको आत्मनिरीक्षण और अपनी प्राथमिकताएं तय करने की जरुरत है। अपने कैरियर के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम करें। आपको अपने कार्यों के लिए कुछ आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आपके लुक और फिजिकल चेंज को आपके दोस्त काफी सराहेंगे।
8.
वृश्चिक: यह सप्ताह आपके बजट के लिए अच्छा है अपने बिलों और कर्ज पर ध्यान दें। सप्ताह के उत्तरार्द्ध में आप कुछ ऐसे लोगों से संबध बनाएंगें जो आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे और लंबे समय तक चलेंगे। किसी तरह की बहस से बचें इससे नुकसान हो सकता है। अपने काम में मन लगाने से खुशी और आनंद की प्राप्ति होगी।
9.
धनु: इस हफ्ते आपके बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे जिससे आपको निराश होगी। स्वास्थ्य की विशेष देखभाल की जरूरत है। तनाव से निपटने की कोशिश करें। पार्ट टाइम जॉब से आय के साधन बन सकते हैं। परिवार के कुछ सदस्यों को अतिरिक्त समय और ध्यान देने की जरुरत है।
10.
मकर: इस सप्ताह व्यवसाय के सामान्य बैठकों के साथ ही मनोरंजन के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद होगा, और परिवार के सदस्य पूरा समर्थन देंगे। किसी वादे को पूरा करने में आपकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लग सकती है। दूसरों पर अधिक निर्भरता से बचें। व्यापार संबंधी निर्णय अपने विवेक से लें।
11.
कुंभ राशि: इस सप्ताह हालांकि आपका आत्मविश्वास बडुत अधिक होगा लेकिन फिर भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने परेशानी आएगी। परिवार के कुछ पुराने सदस्य वित्तीय समस्याएं पैदा कर सकते हैं जिनसे निपटना आसान नहीं होगा। यात्रा से लाभ के संयोग है। रात में वाहन चलाते हुए अधिक सजक रहने की जरुरत है।
12.
मीन: इस हफ्ते आप कुछ बेहद रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पति के साथ संबंध बहुत सौहार्दपूर्ण और स्वस्थ हो जाएंगे। व्यस्त सप्ताह के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार के संकेत दिखाई देंगे। यात्रा का संयोग है। दूसरों की मदद करने की आपकी प्रवृत्ति की लोग सराहना करेंगे।